शाहजहांपुर: शादी से छह दिन पहले हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्राली से दबकर मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप

मदनापुर/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। काबिलपुर गांव के बाहर ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की ट्राली से दबकर मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ गन्ने का वीज लेने के लिए गया था। इधर मृतक के पिता का आरोप है कि चालक जानबुझकर उसके बेटे को ट्राली से दबाकर मारडाला है। मृतक की शादी छह मई को थी। शादी को लेकर खुशियां मातम में बदल गई।

थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी 20 वर्षीय सुनील पुत्र जोगेंद्र सिंह से गांव करौदी के वीरेंद्र ने कहा कि काबिलपुर गांव में गन्ना के बीज लेने के लिए चलना है। वह जाने के लिए राजी हो गया। वीरेंद्र उसे अपने साथ ट्रैक्टर-ट्राली से काबिलपुर गांव ले गया। बताते है कि सुनील काबिलपुर गांव के बाहर ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्राली से दबकर मर गया। वीरेंद्र घबरा गया और उसका शव छोड़कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ गया।

जोगेंद्र दिन में चार बजे वीरेंद्र के पास गया और पूछा कि सुनील कहा है। उसने कहा कि वह रास्ते में उतर गया था। कुछ देर बाद चला कि सुनील का शव काबिलपुर गांव के बाहर सड़के के किनारे खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। इघर मृतक के चाचा दीन दयाल ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका भतीजा सुनील वीरेंद्र के ट्रैक्टर पर काम करता था।

वीरेंद्र काफी तेजी से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ रहा था, उसकी लापरवाही से उसका भतीजा नीचे गिर गया और दबकर मौत हो गई। सुनील पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी गांव बिहारीपुर कोटा में तय हो गई थी और 6 मई को बरात जानी थी। बरात को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। उसकी मौत से बरात की खुशियां मातम में बदल गई और तैयारियों धरी रह गई। मोत की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव: लखनऊ, बिजनौर, संभल के लिए 1070 होमगार्ड रवाना

संबंधित समाचार