बहराइच: रूपये के लेनदेन में दंपति ने महिला को जमकर पीटा, कान के झुमके नोंचने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के लोधनपुरवा गांव निवासी महिला की रूपए के लेनदेन में पड़ोसी दंपती ने पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद झुमका समेत कान नोंच लिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोधनपुरवा पूजा देवी (32) पत्नी फौजदार का पड़ोसी हरिद्वार से रुपए का लेनदेन चल रहा है। सोमवार शाम को रूपये के लेनदेन को लेकर पूजा और हरिद्वार से विवाद होने लगा। जिसमें हरिद्वार और उनकी पत्नी ने पूजा की पिटाई की। आरोप है कि पूजा के कान की झुमकी हरिद्वार की पत्नी ने नोच लिया। जिससे महिला का कान भी साथ में फट गया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर रात में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला के पति ने दंपती को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav 2023 : आज शाम 6 बजे के बाद सील हो जाएगा Indo-Nepal Border

संबंधित समाचार