पीलीभीत: फिर लगा दाग...सिपाही और उसके भाई ने लूटी युवती की अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी का झांसा देकर लंबे समय से बना रहा था शारीरिक संबंध 

पीलीभीत, अमृत विचार। महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं-युवतियों को सुरक्षा व अधिकारों का पुलिस पाठ पढ़ाती रही। एक बार फिर अपने ही मातहत फजीहत करा गए। जनपद में तैनात सिपाही ने एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद एक बार सिपाही और उसके भाई ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आईजी के समक्ष पेश होकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद अब कोतवाली सदर में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

जनपद सहारनपुर की रहने वाली एक युवती ने चार दिन पहले आईजी बरेली के सामने पेश होकर शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि उसकी मुलाकात पीलीभीत में तैनात सिपाही शामली जिले के रहने वाले इमरान से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद सिपाही ने प्रेमप्रसंग में फंसा लिया। इसके बाद कई बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

करीब छह माह पूर्व सिपाही पीलीभीत के न्यूरिया थाने में शिकायत की गई थी। मगर, उस वक्त कार्रवाई नहीं हुई। 25 जनवरी 2023 को इमरान ने उससे बातचीत की और बहला फुसलाकर अपने पक्ष में शपथ पत्र दिलवाकर मामला रफा-दफा करा लिया। युवती को वह बहाने से शामली ले गया। फिर अपने बड़े भाई के फुरकान के कमरे में ले जाकर धमकाया।

तमंचे के बल पर दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के शिकायती पत्र को आईजी के यहां से एसपी पीलीभीत को भेजा गया। इस पर अब सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाली सदर में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

संबंधित समाचार