बरेली : चुनाव में वाहन नहीं देने वाले मालिकों पर दर्ज होगी एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

1500 वाहनों का चुनाव के लिए किया जा रहा इंतजाम

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों का अधिग्रहण कर रहे हैं। बरेली मंडल में 1500 वाहनों का इंतजाम करने के लिए मिनी बस और छोटे वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। अब ऐसे में वाहन मालिक चुनाव डयूटी में अपना वाहन देने से मना करेंगे तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

पोलिंग पार्टी और पुलिस फोर्स ले जाने के लिए मंडल के चारों जिलों में वाहनों को अधिग्रहण किया जा रहा है। बरेली जिले में 370 बसें या मिनी बसें और 150 हल्के वाहन, बदायूं में 180 बसें या मिनी बसें और 35 हल्के वाहन, पीलीभीत में 123 हल्के वाहन और शाहजहांपुर में 210 बसें या मिनी बसें और 434 हल्के वाहन का अधिग्रहण किया जाएगा।

कुल 1502 छोटे और बड़े वाहनों में 150 से अधिक वाहनों को रिजर्व में रखा जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर वाहनों को अधिग्रहण करने का काम शुरू कर दिया गया है। अगर वाहन मालिक चुनावी डयूटी में अपना वाहन देने से मना करते है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली : घर-घर जाकर कुंडी भर खटखटाते रहेंगे तो भाजपा की जीत सुनिश्चित- धर्मपाल सिंह 

संबंधित समाचार