अमेठी: ई रिक्शा पलटा, महिला गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव में बुधवार की सुबह एक दंपति मुंबई से अमेठी पहुंचे। वहां से ई-रिक्शा बुक कर घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क के बीचो बीच में जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे महिला दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बोझी निवासी राजकुमार वर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई से बुधवार की सुबह अमेठी पहुंचा था। अमेठी से ई-रिक्शा बुक कर घर जाते समय जरौटा गांव के पास निर्माणाधीन सड़क में गड्ढे के चलते ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सावित्री वर्मा,  राजकुमार वर्मा, विजय कुमार व बबलू घायल हो गये। वहीं महिला सावित्री वर्मा ई-रिक्शा के नीचे दबने से पैर फैक्चर हो गया है साथ ही गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

ये भी पढ़ें -Ramcharit Manas Controversy : स्वामी प्रसाद पर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने कार्रवाई के लिए मांगी Permission  

 

संबंधित समाचार