बरेली: छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने जब अपने लड़के के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
थाना बारादरी के संजय नगर निवासी ओम प्रकाश का 21 वर्षीय बेटा विनोद इस साल इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। किसी बात को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था जिस कारण से वह उनसे बोलता नहीं था। बता दें ओमप्रकाश चप्पलों की फेरी लगाते हैं सोमवार को फेरी लगाने गए हुए थे और विनोद की मां राजेश्वरी देवी घर में काम करने गई थीं। इस दौरान विनोद ने किसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके पिता वापस लौट कर आए तो उसका शव फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने आत्महत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तलवार और तमंचे की बट से हमला कर दो युवकों को किया घायल
