बरेली: डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तलवार और तमंचे की बट से हमला कर दो युवकों को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों ही पक्षों को समझा कर शांत करा दिया। इस दौरान जब एक पक्ष बारादरी स्थित बजरंज ढाबे पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर कर उनको जमकर पीटा और तलवार व तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दे दी गई है ।

थाना बारादरी के संजय नगर गुसाईं गौटिया निवासी सौरभ दिवाकर ने बताया वह अपने दोस्त सूरज श्रीवास्तव के साथ भुता में एक शादी में शामिल होने गए थे। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर उनका संजय नगर में रहने वाले धर्मेंद्र से विवाद हो गया। उस समय लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। जब सौरभ अपने साथी के साथ वापस आ रहा था। उन्हें बजरंज ढाबे के पास धर्मेन्द्र ने अपने साथियों के साथ घेर लिया और तलवार, लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान धर्मेंद्र ने तमंचे की बट मारकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: अचानक रद्द हुईं दिल्ली, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट, यात्रियों में गुस्सा

 

संबंधित समाचार