बरेली: नाबालिग बेटी से दबंग ने किया दुष्कर्म, महिला से बोला- मैं हूं लल्ला गद्दी का रिश्तेदार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना सुभाष नगर निवासी महिला ने वहीं के रहने वाले दबंग पर दुष्कर्म करने के साथ ही फोटो वायरल करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार को महिला ने एसएसपी से दबंग के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। 

सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया धनसिंह निवासी महिला ने बताया कि 6 माह पहले उसके पति की मृत्यू हो चुकी है। उस की पांच बेटियां हैं। महिला की बड़ी बेटी जिस की उम्र 15 वर्ष है, उसे वहीं का रहने वाला दबंग उस पर गलत नजर रखता है। आए दिन उसे परेशान करता है। महिला ने इसकी शिकायत जब दबंग के घर वालों से की तो उन्होंने कहा कि वह ऐसा नही कर सकता, तुम्हें जहां शिकायत करनी है कर लो। 

महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी तो दबंग वहां पहुंच गया और उसे बाइक पर बैठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब महिला को पता चली तो वह दबंगों के घर गई तो वहां उसे अपनी बेटी मिली। महिला ने कहा कि दबंग ने उस की बेटी की कुछ फोटो खींच लीं और अब कह रहा है कि अगर उसकी कहीं और शादी की तो वह फोटो वायरल कर देगा। साथ ही कहा कि मैं लल्ला गद्दी का रिश्तेदार हूं। बुधवार को महिला ने इस मामले में एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: पांच मई तक निरस्त रहेंगी उड़ाने, यात्रियों में दिखा रोष 

संबंधित समाचार