UP Nikay Chunav 2023 : जिंदा शेर लेकर जुलूस निकाला, रिकॉर्ड वोट मिलें
कानपुर में जिंदा शेर लेकर जुलूस निकाला, रिकॉर्ड वोट मिलें।
कानपुर में जिंदा शेर लेकर जुलूस निकाला, रिकॉर्ड वोट मिलें। नयागंज वार्ड में निर्दलीय प्रत्यासी किशनलाल केडिया खड़े थे। कांग्रेस की धूम मची थी केडिया अपने प्रचार के अंदाज़ से न केवल हैवीवेट साबित हुए बल्कि रिकॉर्ड वोट पाकर जीते भी।
कानपुर, अमृत विचार। नगर महापालिका का 1959 में पहला चुनाव था। नयागंज वार्ड में निर्दलीय प्रत्यासी किशनलाल केडिया खड़े थे। कांग्रेस की धूम मची थी केडिया अपने प्रचार के अंदाज़ से न केवल हैवीवेट साबित हुए बल्कि रिकॉर्ड वोट पाकर जीते भी। इसी वार्ड से दूसरे सभासद प्रसोपा के लक्ष्मीनारायण अवस्थी विजयी रहे। केडिया की जीत की वजह बना जिंदा शेर। हुआ यूँ कि केडिया पैसे वाले सुप्रसिद्ध समाजसेवी थे।
उन्होंने प्रचार जुलूस में लखनऊ चिड़िया घर से शेर मंगवा लिया। पिंजरे में बंद शेर उनके जुलूस में शामिल था। वयोवृद्ध कांग्रेसी शंकरदत्त मिश्रा बताते हैं कि शेर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस पर काबू पाने को पुलिस तैनात करनी पड़ गयी थी। नयागंज वार्ड से केडिया बाबू को 9 हज़ार वोट मिला था जो तब पूरे प्रदेश में किसी भी प्रत्यासी को मिला सबसे ज्यादा वोट था। तब एक वार्ड से दो सभासद चुने जाते थे। यहां से दूसरे सभासद प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के लक्ष्मी नारायण अवस्थी विजयी रहे। यह किस्सा आज भी बुजुर्ग बड़े रोचक ढंग से सुनाते हैं।
