Deputy CM In Auraiya : केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष पर गरजे, बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद ही होगा विकास
Deputy CM In Auraiya औरैया के अजीतमल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे।
Deputy CM In Auraiya औरैया के अजीतमल में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने रावतपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
औरैया, अमृत विचार। Deputy CM In Auraiya अजीतमल में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने रावतपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में बाबरपुर में आशा चक और अटसू में ऋचा राजपूत को जिता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद ही क्षेत्र का विकास होगा।
सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 11 मई को होने वाले मतदान में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना है। उन्होंने कहा कि बाबरपुर से आशा चक और अटसू से रिचा राजपूत को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम करेंगे। पूरे प्रदेश में कमल खिल रहा है।
कहा कि डबल इंजन की सरकार से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी तो लोगों को और लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सबको जाइए भूल, मतदान के समय याद रखना सिर्फ कमल का फूल। कहा कि एक-एक वोट भाजपा को देना होगा।
