Auraiya Accident : ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Accident औरैया में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत।

Auraiya Accident औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम निवाजपुर में मंगलवार रात को शादी समारोह में रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। इसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Accident मंगलवार रात को शादी समारोह में रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। इसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कानपुर के ककवन थाना के अड्डा पुरवा निवासी 66 वर्षीय रामदास पुत्र नत्थू अपने 38 वर्षीय पुत्र अजब सिंह के साथ बेला के गांव बिहारीपुर में अपने रिश्तेदार के यहां एक वैवाहिक समारोह में आए थे। मंगलवार देर रात वह लोग वापस अपने घर जा रहे थे। पिता-पुत्र के साथ बाइक पर उनके ही गांव का बृजलाल पुत्र पूरन सिंह भी था। जब वह बाइक से गांव हिम्मतपुर पहुंचे तो सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली अंधेरे में दिखी नहीं और तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्राली में जा घुसी। इसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण निकल आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना और पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भेजा। जहां से उसे गम्भीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। पिता-पुत्र की मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। थाना प्रभारी बेला सुधीर भरद्वाज ने सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर आ गए। भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार