सुलतानपुर : अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका की गिरफ्तारी पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के निजी सचिव ने दर्ज कराया था केस 

सुलतानपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री तथा आयुष राज्यमंत्री भारत सरकार को संदर्भित पत्र में कूटरचना कर धोखाधड़ी करने की आरोपी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। वर्तिका सिंह ने बुधवार को अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा के जरिए यहां की अदालत में हाईकोर्ट के आदेश को दाखिल किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने 23 नवंबर 2020 को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह पर मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। वर्तिका पर रायबरेली जिले की सलोन तहसील में अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री को संदर्भित पत्र में और प्रधानमंत्री के नाम पर कूटरचना करने और इस पत्र को कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा।

दौरान विवेचना पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो का नाम मुकदमे से निकाल दिया गया। अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के बहबरमऊ गांव निवासी डॉ रजनीश सिंह को मुकदमे में आरोपी बना दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह तथा डॉ रजनीश सिंह के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने जा रहा पति, पीड़ित महिला ने की पुलिस से शिकायत

संबंधित समाचार