अलीगढ़ : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने जा रहा पति, पीड़ित महिला ने की पुलिस से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के कुलदीप विहार इलाके के एक शख्स पर पहली पत्नी के रहते हुये दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है उसके पति ने साल 2018 में उससे शादी की, कई साल साथ में रहे, लेकिन अब वही शख्स दूसरी शादी करने जा रहा है। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, माया नाम की महिला ने अलीगढ़ महिला थाने में शिकायत की है। महिला ने कहा कि 2018 में पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की, उसके बाद कोर्ट मैरिज भी की। पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके पास शादी के सारे प्रमाण मौजूद है। महिला ने यह भी बताया है कि उसने लव मैरिज की थी। उसके बाद आरोपित युवक और वह दोनो नोएडा में साथ रहते थे। हालहि में युवक नोएडा से वापस अलीगढ़ अपने घर लौट आया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उससे बात नहीं कर रहा है और सास- ससुर पहचान तक नहीं रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि जून महीने में उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: केजीएमयू में जल्द शुरू होगी FENO जांच

संबंधित समाचार