बस्ती : ऑफलाइन वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों का असहयोग आंदोलन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन

बस्ती, अमृत विचार। अनलॉक न होने वाले शिक्षकों विद्यालयों के अप्रैल माह ऑफलाइन वेतन भुगतान दिये जाने की मांग को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि लेखाधिकारी द्वारा कहा जा रहा है कि मानव सम्पदा पोर्टल पर बकाया वेतन के लिये सरकार ने ऑनलाइन मांग की नई व्यवस्था लागू किया है। पोर्टल चल नहीं रहा है जिससे शिक्षक परेशान हैं। कहा कि जान बूझकर अप्रैल माह का शिक्षकों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। यह बकाया वेतन नहीं है, माह अप्रैल का नियमित वेतन है। चेतावनी दिया कि वेतन भुगतान न हुआ तो गुरूवार से लेखाधिकारी कार्यालय पर अनलॉक विद्यालयों के सभी शिक्षक और जनपद एवं ब्लाकों के सभी पदाधिकारी दिन में 12.30 बजे से धरना देंगे।

जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि लेखाधिकारी द्वारा शिक्षकों का वेतन भुगतान न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, देवेन्द्र वर्मा, अभिषेक उपाध्याय, रीता शुक्ल, भरतराम वर्मा, भैयाराम राव, अमित मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

संबंधित समाचार