बरेली : पांच साल मेयर कक्ष में बंद रहा गरीबों का प्रवेश- डॉ. तोमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में पिछले पांच सालों में शहर के विकास के नाम पर सिर्फ लूट हुई। कामों में गुणवत्ता ताक पर रख दिए जाने का नतीजा गली-मोहल्लों में टूटी सड़कों के रूप में साफ दिख रहा है। इन पांच सालों में मेयर के कक्ष में गरीब आदमी की पहुंच भी नहीं हो पाई। यही वजह है कि पुराना शहर हो या गुलाबनगर, मौलानगर हो या सुर्खा, हर जगह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने बुधवार को जनसंपर्क के दौरान यह बात लोगों से कही। डॉ, तोमर ने उनके कराए 10 साल पुराने काम अब भी जनता को राहत दे रहे हैं। शहामतगंज पुल, सौ फुटा रोड का चौड़ीकरण, मिनी बाईपास, कुदेशिया पुल जैसे काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार जीप के आगे बटन दबाकर उन्हें मेयर बनाया तो वह शहर को असल मायनों में स्मार्ट सिटी बनाएंगे। डॉ. तोमर ने बुधवार को कटघर, अलखनाथ मंदिर, साहूकारा, चौधरी मोहल्ला, परवेज नगर, सुर्खा, मठिया, फैयाज बिल्डिंग, चाहबाई, बानखाना गुलाबनगर, मौलानगर, जवाहर नगर, बृजलोक कॉलोनी, धर्मकांटा, प्रेमनगर, कानून गोयान, ब्रह्मपुरा में संपर्क किया। 

इस दौरान उनके साथ वीरपाल सिंह यादव, विधायक अताउर रहमान, शमीम खां सुल्तानी, भगवत सरन गंगवार, नेहा यादव, प्रदीप तिवारी, कदीर अहमद, रवींद्र यादव, अनीस अहमद आदि थे। उधर, सपा नेताओं ने आजाद इंटर कॉलेज से जगतपुर होते हुए बीसलपुर चौराहे तक पदयात्रा कर डॉ. तोमर के लिए वोट मांगे। इनमें शमीम खां सुल्तानी, जफर बेग, संजीव यादव, अरविंद यादव, सूरज यादव, मलखान सिंह, आदेश यादव ,प्रदीप मौर्या, नूतन शर्मा, समयून खान, सीमा श्रीवास्तव, रीना खान, मीना शाक्य, शब्बो खान , पल्लवी सक्सेना, गुड़िया गंगवार,आकाश यादव, विशाल यादव, फहीम हैदर आदि रहे ।

ये भी पढ़ें- बरेली : फरीदपुर फायरिंग मामला...प्रत्याशी पति समेत 20 के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार