बरेली : फरीदपुर फायरिंग मामला...प्रत्याशी पति समेत 20 के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक को भेजा जेल
बरेली/ फरीदपुर, अमृत विचार। पुलिस ने फायरिंग प्रकरण में सभासद प्रत्याशी के पति समेत 10 को नामजद करते हुए 20 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी को जेल भेजा चुका है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
वार्ड-7 ऊंचा मोहल्ला से मोहम्मद शफीक की पत्नी सबली और ताजुद्दीन की पत्नी फरहद नाज समेत सात प्रत्याशी सभासद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। सबली का आरोप है कि नामांकन के बाद से ताजुद्दीन उन पर पर्चा वापसी का दबाव बना रहे थे। न मानने पर वह उनके पति शफीक से रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मंगलवार को ताजुद्दीन और उनके समर्थकों ने उनसे चुनाव प्रचार न करने को कहा, लेकिन शफीक नहीं माने तब ताजुद्दीन, विकारउद्दीन, जकीउद्दीन, हकीमुद्दीन, इमामुद्दीन, बिलाल शेख अजहरी, अजहरुद्दीन उर्फ आशू, मोहम्मद उमर, मोहम्मद कमर, अदनान जकी और 10 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
आरोप है कि ताजुद्दीन पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। शरीफ, आसिफ और मोहम्मद शाहिद को छर्रे लगे, वहीं ताहिर और मोहम्मद आलिम लाठी डंडों से घायल हो गए। प्रकरण में सबली बेगम के पति शफीक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हकीमुद्दीन, जकीउद्दीन और बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसमें हकीमुद्दीन को बुधवार को जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली : नगर निकाय चुनाव में वोट मांगने के दौरान दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
