Up Nikay Chunav 2023: बहराइच में 121 मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान, डीएम और एसपी ने लिया जायजा
बहराइच, अमृत विचार। जनपद में गुरुवार सुबह से नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। हालांकि सुबह के चलते मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम ही दिखी। मतदान का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी ने भी निरीक्षण किया। बहराइच जनपद में दो नगरपालिका और छह नगर पंचायत के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।

103 अध्यक्ष और 902 सभासद प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। नगर की सरकार चुनने के लिए 3.56 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। शहर के पीपल तिराहा स्थित गांधी इंटर कालेज में मतदान कार्य का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र रोड पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मुआयना किया।

डीएम ने सुरक्षा और निर्भीक होकर मतदान करने की बात लोगों से कही। सुबह आठ बजे तक मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ कम दिखी। हालांकि समय बढ़ने के साथ इनकी संख्या में इजाफा होता जायेगा।
यह भी पढ़ें:-Up Nikay Chunav Live: पहले चरण की वोटिंग Voting शुरू, बहराइच में डीएम और एसपी ने लिया मतदान केंद्रों जायजा
