Up Nikay Chunav: गोंडा के 10 नगर निकायों में मतदान शुरू, मतदाताओं में भारी उत्साह, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार।‌ शहर की सरकार के चुनाव के लिए जिले के 10 नगर निकायों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है और सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रही हैं। मतदान को लेकर शासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अफसरों की टीम लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ले रहीं है।

जिले में गोंडा करनैलगंज का नवाबगंज व करनैलगंज नगर पालिका परिषद तथा धानेपुर, खरगूपुर, कटरा बाजार, परसपुर, बेलसर, तरबगंज, मनकापुर व नवाबगंज नगर पंचायत के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है‌। इन सभी नगर निकायों मे कुल 262389 मतदाता हैं। इनमें  138484 पुरुष व 123905 महिला मतदता हैं। महिला मतदाताओं की सहूलियत के लिए प्रत्येक निकाय में एक पिंक बूथ भी बनाया गया है। निष्पक्ष वोटिंग को लेकर बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

0278

इनमें पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी व रैपिड एक्शन फोर्स भी शामिल है। सभी नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 10 आरओ व 20 एआरओ तथा सदस्य पद के लिए 23 आरओ व 46 एआरओ बनाए गए है।मतदान को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। निष्पक्ष चुनाव को लेकर पूरे जिले को 13 जोन और 37 सेक्टरों में बांटा गया है‌। मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

0279

खासकर महिला मतदाता बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंच रही है और वोटिंग कर रही हैं। अफसरों की टीम सतत भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों का जायजा ले रही है। नगर पंचायत धानेपुर के मुजेहना ब्लॉक सभागार में बने बूथ का सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने पहुंचकर जायजा लिया और चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:-Up Nikay Chunav Live: पहले चरण की वोटिंग Voting शुरू, गोंडा के 10 नगर निकायों में मतदान शुरू, मतदाताओं में भारी उत्साह

संबंधित समाचार