रायबरेली निकाय चुनाव: मतदाताओं में उत्साह, दो घंटे में 18 फीसदी मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गुरुवार को हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शुरुआत के दो घंटे में पूरे जनपद में 18 फीसदी मतदान हुआ है। गुरुवार को जनपद की एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। इस दौरान आला अफसर भ्रमण करके मतदान का जायजा ले रहे हैं। 

0281

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। उधर नगर पंचायत बछरावां, महाराजगंज, शिवगढ़, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार ,सलोन, परशदेपुर और नसीराबाद में मतदान हो रहा है ।सुबह 9 बजे तक कुल 18 फ़ीसदी मतदान हुआ है। 

प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने ऊंचाहार के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह मतदान किया है। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नगर क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने में भागीदार बनें।

यह भी पढ़ें:-Up Nikay Chunav Live: लखनऊ समेत राज्य के नौ मण्डलों के 37 जिलों में पहले चरण की वोटिंग शुरू, मतदान से पहले अखिलेश ने कसा तंज

संबंधित समाचार