आगरा में मेट्रो का हुआ सफल ट्रायल, तेजी से चल रहा पहले कॉरिडोर का निर्माण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर में मेट्रो के पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यूपी मेट्रो के 700 मीटर लम्बे टेस्ट को सफलता पूर्वक किया गया है। इस दौरान ट्रेन सहित डिपो परिसर में लगे विभिन्न सिस्टमों की जांच की गई।  

बताते चलें कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है। इसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। इसमें छह एलीवेटेड जबकि सात भूमिगत स्टेशन होंगे।


ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav 2023 : फिरोजाबाद और प्रयागराज में पकड़े गए फर्जी वोटर    

संबंधित समाचार