UP Nikay Chunav 2023 : फिरोजाबाद और प्रयागराज में पकड़े गए फर्जी वोटर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी के 37 जिलों में निकाय चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग जारी है। कई जगह से फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रयागराज के करेली में बुर्का पहनकर मतदान करने पहुंची तीन महिलाओं को फर्जी मतदान करते पकड़ा गया है। तीनों महिलाओं को मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने शक के आधार पर चेक किया। इसके बाद उनके वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। इसमें आधार कार्ड फर्जी पाया गया, इसके बाद तीनों बुर्कानशीं महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। 
 
वहीं, फिरोजाबाद में नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में 8 फर्जी वोटर पकड़े गए। इनमें 4 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। इन सभी को पुलिस ने थाने भेज दिया गया। इनके भी आधार कार्ड फर्जी पाए गए हैं।  

ये भी पढ़ें -   Up Nikay Chunav 2023: सुबह 11 बजे तक औसतन 19 प्रतिशत हुआ मतदान, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दी जानकारी

 

संबंधित समाचार