Unnao Nikay Chunav 2023 : छह घंटे में 36.93 प्रतिशत वोटिंग, बुजुर्गों व दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao Nikay Chunav 2023 उन्नाव में छह घंटे में 36.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

Unnao Nikay Chunav 2023 उन्नाव में छह घंटे में 36.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में दोपहर 1 बजे तक हर केंद्र के सभी बूथों पर भीड़ लगी रही। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्नाव, अमृत विचार। शहर की सरकार बनाने को आमजन के साथ जन प्रतिनिधियों व अफसरों में भी जमकर उत्साह दिख रहा है। लोग सुबह से घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग में 1 बजे तक 36.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें विधायकों व अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

Voting News

उन्नाव की 3 नगर पालिका व 16 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसमें युवाओं के साथ महिलाओं, बुजुर्गों के अलावा दिव्यांगों में भी जमकर उत्साह देखा गया। चुनाव प्रचार बंद होने तक विशेष वर्ग के लोगों के अलावा आम जनमानस भी कुछ खास बोलने को तैयार नहीं था। लेकिन, जब उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला तो सभी ने घरों से निकलकर जमकर वोटिंग की। इसमें जन प्रतिनिधियों में विधायकों के अलावा डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने भी मतदान किया।

Voting 

युवाओं ने मतदान के बाद ली सेल्फी 

इस बार पहली बार मतदाता बने युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद युवाओं ने नेताओं व अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली। इसमें युवतियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अपूर्वा दुबे के साथ सेल्फी ली। 

बुजुर्गों व दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह 

इस बार अपने शहर में भ्रष्टाचार मुक्त व विकास की राह पर चलने वाली सरकार बनाने को युवाओं, महिलाओं के अलावा बुजुर्गों व दिव्यांगों में भी जमकर उत्साह दिखाई दिया। शारीरिक रूप से लाचार बुजुर्गों व दिव्यांगों ने दूसरों के सहारे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। 

Unnao Voting News

खुले मौसम ने बढ़ाई मतदाताओं की संख्या 

बीते कई दिनों से हो रही बारिश से प्रत्याशियों के साथ आमजन में वोटिंग को लेकर मायूशी थी। सभी को लग रहा था कि मौसम अगर इसी तरह का बना रहा तो इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर पड़ेगा। लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहने से मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है।

Unnao Voting News Today

ये भी पढ़ें- उन्नाव : शहर की सरकार बनने को दिखा जमकर उत्साह, 11 बजे तक हुआ 23.13 प्रतिशत मतदान

संबंधित समाचार