बरेली: निगम की टीम ने चलाया अभियान, प्रचार के लिए लगाए राजनैतिक पोस्टर-बैनर और होर्डिंग उतरवाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम भी सक्रिय है। लगातार वह क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टर, बैनर व होर्डिंग को उतार रही है। आज यह अभियान नगर निगम ने प्रवर्तन दल व सुभाषनगर पुलिस के साथ चलाया। सुबह से चला अभियान शाम तक जारी रहा। 

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसको लेकर टीम रोज अभियान चला रही है। आज इसके तहत नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ सुभाषनगर पहुंची और थाने की पुलिस के साथ उसने सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर समेत पूरे क्षेत्र में उम्मीदवारों के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग को हटाने का काम किया गया। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। टीम लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को भी अभियान चला कर आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: कबाब कारीगर की हत्या मामले में SP सिटी बोले- आरोपी गिरफ्तार...पुलिस कह रही फरार, जानिए मामला

संबंधित समाचार