अयोध्या की सभा में मंदिर-मंदिर और राम-राम ही बोले सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदु भूषण पांडेय, अमृत विचार ,अयोध्या। विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले में चुनावी नइया के हिचकोले खाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में अब कोई गलती नहीं करना चाहते। गुरुवार को जीआईसी के मैदान से उन्होंने अपना 25 मिनट का भाषण दिया। संबोधन के दौरान उनकी हर लाइन में राममंदिर, राम मंदिर आंदोलन, प्रभु श्रीराम और अयोध्या का जिक्र रहा। राम मंदिर आंदोलन के 500 वर्ष के इतिहास को सीएम ने कुरेदा तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राम मन्दिर के शिलापूजन और अयोध्या के विकास का बखान करते नजर आए। मालूम हो कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां दो सीट गंवाई थी।
     
एक तरफ नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान चल रहा था तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां से मंदिर, राम और अयोध्या का राग ढंग से अलापे। उन्होंने कहा कि अयोध्या अब अपने गौरव के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है। भगवान राम की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए अयोध्या वासियों मतदाताओं का अभिवादन करता हूं। राम भक्तों ने आज से नहीं बल्कि 500 वर्षों से राम जन्मभूमि के लिए बलिदान दिया है। अयोध्या में भव्य भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण का कार्य हो रहा है, जब तक राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा तब तक अयोध्या सुंदरतम नगरी बन चुकी होगी। हमने अयोध्या को उसकी सनातन पहचान देने का कार्य किया। आज अयोध्या सबको आकर्षित कर रही है। प्रधानमंत्री ने जब रामजन्म भूमि मन्दिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को अपने हाथों से पूरा किया तो दुनियां ने हमको देखा। 2017 के पहले स्थिति क्या थी। आज अयोध्या की सड़कें चौड़ी हो रही है। अयोध्या हमारा पर्व धाम है। अयोध्या के सभी प्रत्याशी जिताना है। सीएम योगी के भाषण के दौरान भीड़ ने जय श्रीराम के नारे खूब लगाए।


ये भी पढ़ें -  अयोध्या : आकार ले रही मिनी पुलिस लाइन, यहां पहले से आबाद है सीओ कार्यालय और कर्मियों का आवास 

संबंधित समाचार