लखनऊ : पति-पत्नी का किसी और ने डाल दिया वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। निकाय चुनाव के दौरान इस बार फर्जी वोटिंग की शिकायतें मिलती रहीं। इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड के सेक्टर चार वृंदावन योजना स्थित एलपीएस मतदान केंद्र पर पति-पत्नी का किसी और ने वोट डाल दिया। वृंदावन योजना निवासी अनिल कुमार और उनकी पत्नी सविता दोपहर लगभग 12 बजे वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पीठासीन अधिकारी ने बताया कि उनका वोट पड़ चुका है। जिसके बाद दम्पति बिना मतदान करे ही वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी ने उनका मोबाइल नम्बर ले लिया है।

मतदान न कर पाए तो स्याही ही लगवा दो

सेक्टर चार स्थित एलपीएस मतदान केंद्र के बाहर मतदाता सूची में अपना नाम न मिलने पर मतदान करने पहुंचे एक दम्पति ने कटाक्ष करते हुए बीएलओ से कहा कि मतदान नहीं कर पाए तो उंगली पर स्याही ही लगवा दो। जिससे घर जाकर यह बता सकें कि हमने भी वोट डाला है। इसी तरह कई और मतदाता भी सूची में अपना नाम खुद ढूंढते नजर आए।

यह भी पढ़ें : बच्चों में मोबाइल की लत मानसिक विकास को करती है प्रभावित : प्रो.एल.के.भारती

संबंधित समाचार