शाहजहांपुर: भाजपा के सात बागी पार्टी से निष्कासित, छह साल के लिए पार्टी से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, पुवायां, अल्लागंज, बंडा, कलान के बागियों पर हुई कार्रवाई

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी हुए उम्मीदवारों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने सात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अगले छह साल के लिए पार्टी से बाहर किया है। यह निर्णय पार्टी हाईकमान ने जिले से लिए गए फीडबैक के आधार पर किया जाना बताया जा रहा है।

भाजपा को बागियों से सबसे ज्यादा चुनौती नगर पालिका परिषद, जलालाबाद सीट पर मिल रही है। इस सीट पर अध्यक्ष पद के लिए मनमोहन द्विवेदी को टिकट मिलने पर निवर्तमान चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने अपना नामांकन करा दिया था। इससे पहले उन्होंने नगरवासियों को एकत्र कर उनके मन की टोह भी ली थी। लोगों की राय पर वह चुनावी समर में कूद गए और अब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद पुवायां के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के विरोध में उतरे भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम मिश्रा को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

रिकतुरचतिपप

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सिपाही ने पत्नी को कमरे में बंद करके वाइपर से की पिटाई, पीड़िता ने SSP से गुहार लगाई

संबंधित समाचार