प्रतापगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी एक पुराने मामले में जारी वारंट पर अदालत की तरफ से स्टे देने से इंकार कर देने के बाद हुई  है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर खुद को फर्जी ढंग से गिरफ्तार किये जाने की बात कही है।  

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मारपीट के मामले में छविनाथ यादव के खिलाफ संग्रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जिसके खिलाफ छविनाथ ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने तीन मई को वारंट पर स्टे देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने  कोर्ट ने सपा जिला अध्यक्ष पर दर्ज 44 मुकदमों को आधार मनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी। 

 गुरुवार को पुलिस ने सूचना पर सपा जिला अध्यक्ष को कुंडा में मनगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, टि्वटर, वाट्सएप पर पोस्ट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023 : पहले चरण की वोटिंग समाप्त, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान 

संबंधित समाचार