अमरोहा: जानलेवा हमले में घायल सभासद प्रत्याशी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा कार्यालय), अमृत विचार।  बुधवार शाम जानलेवा हमले में घायल सभासद प्रत्याशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मतदान से एक दिन पूर्व वार्ड नंबर 14 के सभासद पद प्रत्याशी मधुसूदन ब्लॉक कॉलोनी में रात्रि 11:00 बजे मतदाताओं से वोट मांगने गये थे।

इस दौरान प्रतिद्वंदी प्रत्याशी एवं उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें  मुरादाबाद रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर  उन्हें गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ,वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया । मृतक के भाई विनोद भोज ने एसडीएम के ड्राइवर एवं अर्दली के पुत्र पर हमला करके घायल करने का आरोप लगाया है। वही प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: गजरौला में बसपा और भाजपा समर्थकों में पथराव

संबंधित समाचार