बरेली: बीयूएमएस और एमएडी के परीक्षा फार्म 8 मई से भरे जाएंगे
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीयूएमएस, एमएडी और एमएस के परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीयूएमएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष बैच 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 की मुख्य और पूरक परीक्षा 2023 और मेडिकल परीक्षा (एमडी/एमएस) के परीक्षा फार्म 8 मई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। छात्र 14 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्रों को 15 मई तक भरे हुए फार्म कॉलेज में जमा करने होंगे और कॉलेजों को 16 तक ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज के मैदान में 7 मई को सीएम योगी भरेंगे हुंकार, जनसभा को करेंगे संबोधित
