Bahraich Road Accident: बहराइच हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों को इलाज के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में रात एक बजे तिलक समारोह से वापस जा रहे आटो सवार लोगों को डंपर ने रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए घायलों के इलाज के इलाज के निर्देश दिए हैं।

जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव आटो से गया था। तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे।

रात एक बजे के आसपास सभी आटो सवार लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तेज रफ्तार में डंपर ने आटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंच गए। 

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बहराइच में हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया है। शुक्रवार सुबह भी घटनास्थल पर एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ कमलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानने नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर और एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी गए।

हादसे के शिकार मृतकों और घायलों के नाम
कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे में पुरैनी गांव निवासी भगवान प्रसाद (40) पुत्र सागर, अनिल (15) पुत्र नन्हे, खुशबू (35) पत्नी रामअचल, हरीशचंद्र (45) पुत्र बृजलाल और जयकरन (40) पुत्र दयाराम निवासी कपूरपुर कैसरगंज की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में नंदू (32) पुत्र जग्गू, राजितराम (10) पुत्र बलराज, सत्या (7) पुत्र नंदलाला, चंदन (12) पुत्र सहज राम, मंगल (55) पुत्र भगवानदीन, जीवनलाल (50) पुत्र पोलई, कैलाशा (40) पत्नी भगवान प्रसाद, रामदीन (50) पुत्र सूर्यलाल अहिरनपुरवा पुरैनी हुजूरपुर, नंदलाल कश्यप (40) पुत्र केशवराम निवासी कसेहरिबुजुर्ग कैसरगंज और शांति देवी (50) पत्नी सियाराम निवासी कोनारी बंगला कैसरगंज घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ऑटो सवार लोगों को डंपर ने रौंदा, पांच की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव