अयोध्या : भगवान के मस्तकाभिषेक के साथ महामहोत्सव का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । नगर के रायगंज स्थित जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के छठे दिन भगवान के मोक्ष कल्याणक का हवन पूजन के साथ समापन हुआ। इसी के साथ भगवान भरत की 31 फुट ऊंची प्रतिमा के तीन दिवसीय महामहोत्सव का शुभारंभ हुआ। सहितासुर प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय कुमार जैन ने भगवान के मोक्ष कल्पनाक की पूजन व क्रियाएं विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराई। गणनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता ने प्रवचन करते हुए कहा कि आज भगवान कैलाश पर्वत से मोक्ष को प्राप्त हो गये। हम सभी ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा सम्पन्न की। इससे आज पाषाण की प्रतिमा भगवान बन गई, भगवान का मस्तकाभिषेक हुआ है। भगवान भरत की 31 फुट ऊंची प्रतिमा के मस्तक पर जैसे ही पहली जल की धारा प्रवाहित हुई जैन मंदिर का पूरा प्रांगण भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय कलश क्रमश: धर्मेंद्र कुमार दिल्ली, शीतल राजाभाऊ नासिक महाराष्ट्र, हंसमुख जैन इंदौर मध्यप्रदेश को करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर के अध्यक्ष स्वामी रविन्द्र कीर्ति स्वामी ने कहा कि सभी के सहयोग से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा निर्विघ्न सम्पन्न हुई। मंदिर समिति के मंत्री डॉ. जीवन प्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया। महामंत्री अमर चन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, प्रबंधक मनोज जैन, अंशुल जैन, भरत गुप्ता, नमन जैन सहित लखनऊ की ज्ञानमती महिला मंडल, सिद्धार्थ जैन सहित कई प्रांतों व नगरों के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अमेठी : 17 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार