बरेली: मतदान कर्मियों को ईवीएम से कराये जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रशासन ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। मतदान स्थलों से लेकर पार्टी रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। 

इसके साथ ही चुनाव सम्पन्न कराने में लगाए गए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। इसी क्रम में आज जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आज नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत जीआईसी इण्टर कॉलेज में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कर्मियों को ईवीएम से कराये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्वाचन से संबंधित सभी व्यस्थाएं उचित पाई गईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें- बरेली पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, कहा- कलेक्टर से कप्तान तक को पीट देते थे सपाई

संबंधित समाचार