Fatehpur: कुंए में मिला था युवक का शव, बीते छह माह में तीसरी मौत, परिजनों में टूटा दुखा का पहाड़, चार पर मुकदमा
फतेहपुर में कबूतरबाज के चार साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज।
फतेहपुर के औंग थानाक्षेत्र में युवक का कुंए में शव पड़ा मिला था। इस पर कबूतरबाज के चार साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
फतेहपुर, अमृत विचार। कानपुर के थाना महाराजपुर के ग्राम सिकठिया पुरवा निवासी परवेश ( 35 ) औग थाना क्षेत्र के बड़ाहार के निकट एक पुराने कुएं में अपने चार साथियों के साथ बुधवार की रात कबूतर का शिकार करने गए थे। अगली सुबह परवेश का कुएं में शव पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी सविता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के चचेरे भाई सर्वेश पुत्र बाबूलाल, दो साथी सन्तोष पुत्र रामौतार व पिंटू पुत्र धर्मेंद्र निवासीगण सिकठिया पुरवा तथा रमेश नामक एक रिश्तेदार निवासी बड़ाहार सहित चार लोगों पर कुएं में मारकर फेंकने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी सन्तोष व सर्वेश पुलिस की हिरासत में निया। जबकि रमेश पासवान तथा पिंटू की तलाश की जा रही है। कुएं के पास जाल व शराब की बोतलें भी बरामद हुई।
मृतक के परिवार में कोई पुरुष मुखिया नहीं बचा
मृतक और उसके साथी पेशे से मजदूर थे। बीते छह माह पूर्व मृतक के बड़े भाई की कैंसर से और 16 दिन पूर्व पिता की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। अब परिवार में मुखिया के रूप में कोई बालिग पुरुष नहीं बचा है।
