प्रयागराज : निशान में शामिल होने जा रहे दम्पत्ति को नगर निगम वाहन ने रौंदा, दम्पत्ति की मौके पर ही हुई मौत
अमृत विचार, प्रयागराज । झूसी थाना क्षेत्र शुक्रवार को निशान में शामिल होने जा रहे दम्पत्ति को नगर निगम के वाहन ने कुचल दिया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने वाहन और चालक दोनो को दौड़ाकर पकड़ लिया। भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक व वाहन को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक राजू भारतीय 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम अवतार निवासी नैका, पत्नी अंजू 28 शुक्रवार को अपने परिवार के यहां निशान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह बाईक से निकले हुए थे, गारापुर माता चौरन के मंदिर से आगे झूसी कटका पुरानी रोड के पास पहुंचे ही थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही जोन-8 नगर निगम की कूड़ा वाहन पति-पत्नी को रौंदते हुए भागने लगा। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सुचना दे दी। सूचना पर पहुंची झूंसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पकड़े गए चालक व वाहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना में दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें - अयोध्या : हौसिलनगर के दो घरों में चोरी के आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की रिपोर्ट
