संतकबीरनगर : साइकिल को रफ्तार देने में जुटे पवन छापड़िया को मिल रहा जन समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अधिकृत चुनाव निशान साइकिल की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। नगरपालिका खलीलाबाद क्षेत्र से सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे पवन कुमार छापड़िया अपने दर्जनों समर्थकों के साथ निरंतर जन सम्पर्क अभियान में जुटे हैं। शुक्रवार को अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत कसैला और बरदहिया बाजार में डोर टू डोर जन सम्पर्क करते हुए पवन कुमार छापड़िया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान साइकिल चुनाव निशान से है।

इस चुनाव चिन्ह के लिए हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने काफी संघर्ष किया है। कुछ लोग जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं लेकिन जनता किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आम मतदाताओं को सिर्फ साइकिल चुनाव निशान से ही मतलब है। इस दौरान आम जनता में भी सपा प्रत्याशी पवन कुमार छापड़िया को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा।

वरिष्ठ सपा नेता फलाहारी सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी पवन कुमार छापड़िया और इनके पूर्वजों ने खलीलाबाद नगर के विकास में काफी योगदान दिया है। तमाम शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कराकर इस परिवार ने अशिक्षा के अंधेरे को मिटाया है। नगरपालिका क्षेत्र का विकास सिर्फ पवन छापड़िया जैसे ईमानदार व्यक्ति ही कर सकते हैं। इस मौके पर दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : वोट डालने में नगर निगम से आगे रहे हैं नगर पंचायतों के मतदाता

संबंधित समाचार