बरेली: बसें लौटने से राहत, तीन दिन बाद फिर होगी परेशानी
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में गईं रोडवेज बसें शुक्रवार को वापस आ गई हैं। उसके बाद सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों को रोडवेज बसों का इंतजार नहीं करना पड़ा, लेकिन अब तीन दिन बाद दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में रोडवेज बसों को फिर से रवाना किया जाएगा। उसके बाद पांच दिन तक यात्रियों को फिर से बसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में रोडवेज की 100 से अधिक बसों को भेजा गया था। जिसके बाद एक सप्ताह से पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। गुरुवार को नगर निकाय चुनाव का पहला चरण संपन्न होने क बाद चुनाव के लिए अगल-अलग जिलों में गई रोडवेज की बसें वापस आ गईं।
एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव में गई रोडवेज बसें अब वापस आ गई हैं। जिस रूट से हटाकर बसों को चुनाव में भेजा गया था अब उन रूटों पर बसों को दोबारा लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पोस्टर देख चकराया वोटरों का दिमाग, वार्ड के लिए कमल... शहर के लिए तोमर
