लखनऊ में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़े युवक को नीचे उतारा - देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के वृन्दावन इलाके में एक युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। इसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारने में सफलता पाई है। ये पूरा मामला पीजीआई कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार हाई टेंशन लाइन पर चढ़े युवक का नाम रोहित पाल है। रोहित प्रयागराज के कर्नलगंज का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नीचे उतारे जाने के बाद युवक ने कहा कि वो सूर्य नमस्कार पुलिस ने उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा है। 

ये भी पढ़ें -  Breaking News : लखनऊ में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक - देखें Video  

संबंधित समाचार