UP Nikay Chunav 2023 : Auraiya में Deputy CM ब्रजेश पाठक बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं, तो होगा विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक औरैया पहुंचें।

UP Nikay Chunav 2023 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक औरैया पहुंचें। उन्होंने कहा कि 11 मई को कमल के फूल पर मोहर लगाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। भाजपा सरकार में गुंडाराज का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है।

औरैया, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 शहर के पुराना नुमाइश मैदान में शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 11 मई को कमल के फूल पर मोहर लगाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। भाजपा सरकार में गुंडाराज का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है। गुंडा प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं। अब आप सबकी बारी है कि औरैया नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के दावेदार राजकुमार दुबे को भारी मतों से जिताकर विकास की गंगा बहाने का काम करें।

जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की सेवा की है। इसी का परिणाम है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा है। अब बारी आ गई है कि नगर निकाय की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। कहा कि सपा सरकार में घर की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार दुबे के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 11 मई को कामकाज छोड़कर कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा को जिताएं।

कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राजकुमार दुबे के जीतने के बाद क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने कहा कि अगर आप सब लोग उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं तो वह हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो कई वर्षो में नहीं हुआ, वह पांच साल में करके दिखाएंगे। जनसभा के दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुडिया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मेघा त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।

संबंधित समाचार