Pilibhit: दोस्तों संग नहाने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत/ललौरीखेड़ा, अमृत विचार। दोस्तों के साथ गांव के बाहर तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए और उसे बाहर निकाला। मगर, उसकी मौत हो चुकी थी। जहानाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गहलुईया के रहने वाले दामोदर दास खेती करते हैं। उनका 16 वर्षीय पुत्र महेश कुमार शनिवार सुबह दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब पर नहाने गए थे। नहाते वक्त महेश डूब गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। फिर शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया।

परिवार वाले भी आ गए। उसके बाद उसे बाहर निकाला गया। मगर, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। उधर, हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। जवान बेटे की मौत से परिजन का रोकर बुरा हाल रहा। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- Pilibhit: प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा को मिलेगी जीत, तभी विकास की धनराशि का होगा सही इस्तेमाल

संबंधित समाचार