अयोध्या : फलाहारी बाबा के उत्तराधिकारी बने सीताराम शरण दास, संत-महंतों ने कंठी चादर देकर महजरनामा पर लिखित सहमति दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । अयोध्या के प्राचीन राजगोपाल मंदिर के दिवंगत महंत कौशल किशोर शरण फलाहारी बाबा के उत्तराधिकारी सीताराम शरण दास बनाए गए हैं। इस दौरान अयोध्या के संत-महंतों ने कंठी चादर देकर महजरनामा पर लिखित सहमति भी दी है।

बीते शुक्रवार को राजगोपाल मंदिर के महंत कौशल किशोर शरण फलाहारी बाबा के निधन पर आयोजित त्रयोदशा संस्कार के दौरान सीताराम शरण दास को वसीयतनामा के आधार पर महंताई दी गई। इस दौरान हरि गोपाल मंदिर के महंत जगतगुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि फलाहारी बाबा उच्च कोटि के संत थे। जो 70 वर्षों से बिना अनाज ग्रहण किये रहे और अपना जीवन सनातन धर्म को समर्पित किया। राज गोपाल मंदिर के महंत बने सीताराम शरण दास ने कहा कि गुरुदेव, भगवान और अयोध्या के सभी संत-महंतो द्वारा जो जिम्मेदारी आशीर्वाद के रूप में मिली है। उसका निर्वहन करूंगा।

हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण, महंत मिथिलेश नंदनी शरण, जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, महंत डॉ रामानंद दास, महंत रामभूषण दास कृपालुजी, महंत रामलोचन दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत अयोध्या दास, महंत राम जी शरण, महंत अंजनी शरण, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत अवधेश दास, महंत जन्मेजय शरण, ज्ञानी गुरजीत सिंह, महंत विवेक आचारी, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय संजय दास, सांसद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - UP International Trade Show : इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों पर चर्चा, बस्ती के भी उद्यमियों ने की शिरकत

संबंधित समाचार