Chitrakoot: पांच युवकों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, बॉयफ्रेंड घुमाने के बहाने ले गया था, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में नाबालिग को पांच युवकों ने बनाया हवस का शिकार।

चित्रकूट के मंदाकिनी नदी किनारे भरत घाट में पांच युवकों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चित्रकूट, अमृत विचार। कुछ युवकों ने अपनी करतूत से तीर्थक्षेत्र को कलंकित कर दिया। किशोरी के साथ मप्र अंतर्गत मंदाकिनी नदी किनारे भरत घाट में कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के कथित प्रेमी व दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

शुक्रवार को मप्र अंतर्गत बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी मां के साथ आई थी। शाम हो जाने की वजह से किशोरी की मां बिटिया को एक परिचित बांदा निवासी मनोज यादव (21) पिता मोहन यादव निवासी सोहाना के पास छोड़कर वापस लौट गई। आरोप है कि मनोज किशोरी को घुमाने के बहाने मंदाकिनी नदी किनारे भरत घाट ले गया।

रात में दोनों वहां अस्तव्यस्त अवस्था में थे कि शराब के नशे में धुत पांचों आरोपी विनोद निषाद (23) पुत्र रज्जू निषाद निवासी केवटरा नयागांव, रामगोपाल (23) पुत्र कैलाश निवासी कटरा गूदर (चित्रकूट), मोहित निषाद (22) उर्फ गोलू पुत्र मुनेश निवासी नयागांव  और पंकज जोशी (20) उर्फ रम्मत पुत्र छंगू जोशी निवासी चौगलिया सीतापुर के साथ संतोष कुशवाहा  उर्फ बच्चू (20) पुत्र राममिलन निवासी केवटरा (नयागांव) वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ कर दो अलग-अलग नावों में बिठाकर ले गए।

आरोप है कि बीच धार में ले जाकर पांचों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा फिर दोनों को भरतघाट में रोता छोड़कर भाग गए। किशोरी युवक के साथ सुबह तकरीबन पांच बजे मप्र अंतर्गत चित्रकूट थाने पहुंची। इसके बाद  जहां सारी बातें पुलिस को बताई। एसडीओपी आशीष जैन द्वारा गठित टीम ने पांचों आरोपियों को महज तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीओपी ने बताया कि सभी छहों आरोपियों के विरुद्ध अन्य धाराओं के अलावा  पाक्सो एक्ट व SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार