Jalaun Accident : वाहन की टक्कर से किसान की मौत, खेत से लौट रहे थे घर, परिजनों में मची चीख-पुकार
जालौन में सड़क हादसे में किसान की मौत।
जालौन के कालपी में वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन, अमृत विचार। खेत से अपने घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और अचेत हो गया। जब तक राहगीर उसके पास पहुंचते और पुलिस व एम्बुलेंस को बुलाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्यरों ने मृत घोषित कर दिया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोल्हूपुर मोड़ निवासी किसान कुमकुम अहिरवार पुत्र बल्वा अहिरवार खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की देर रात काम करके अपने घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान कदौरा मार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुमकुम को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे जा गिरा। अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने जब कुमकुम को सड़क के किनारे पड़ा देखा तो एम्बुलेंस व पुलिस के साथ ही गांव में सूचना दी। एम्बुलेंस जब मौके पर पहुंची तो उसे अस्पताल ले जाया गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की पत्नी राखी व चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
