जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने 5 किलो आईईडी किया बरामद, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को विस्फोटक बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सहयोगी इश्फाक अहमद वानी से पूछताछ के आधार पर, सुरक्षा बलों ने पुलवामा-शोपियां मार्ग पर अरगाम में पांच किलोग्राम आईईडी बरामद किया। उन्होंने बताया कि वानी पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार है। 

ये भी पढे़ं- यूसीसी, एनआरसी में समाज को बांटने की क्षमता, कर्नाटक के लोग भाजपा का प्रस्ताव खारिज करेंगे: चिदंबरम

 

संबंधित समाचार