Jalaun Accident: CM Yogi Adityanath ने हादसे पर जताया दुख, वाहन की टक्कर से पांच की मौत, देखें- दर्दनाक तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Jalaun Accident जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच की मौत।

Jalaun Accident जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई। जबकि 13 बाराती घायल हो गए। इसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही। वहीं, हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया।

जालौन, अमृत विचार। Jalaun Accident शनिवार व रविवार को रात तकरीबन दो बजे जालौन से भिंड राजमार्ग पर बारातियों से भरी बस में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में  मौके पर ही चार व एक की इलाज के दौरान माधौगढ़ अस्पताल में मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए।

Jalaun Accident (2)

जिनमे से तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुँची माधौगढ़ पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहनों की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई भर्ती कराया है। वहीं, हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया।

Jalaun Accident 1

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुरा के पास देर रात लगभग 2 : 30 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा ऊमरी स्थित शिवशंकर धाम गेस्ट हाउस से शादी समारोह से बारात वापस लौट कर रेंढ़र थाना क्षेत्र के मढेला गांव जा रही थी।

Jalaun Accident 2

अंदाजा लगाया जा रहा है सभी लोग बस के अंदर सो रहे थे तभी गोपालपुरा पुल के आगे महोई के पास सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जाकर टकरा गई।

Jalaun Accident 3

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राईवर सहित चार अन्य की मौके पर ही मौत हो गयी और बस की छत हवा में उड़ गई। बस में सवार अन्य बारातियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Jalaun Accident 5

माधौगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस व पुलिस वाहनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भर्ती कराया।

इस हादसे में  रघुनन्दन पुत्र हरनाम निवासी मढेला उम्र 48 वर्ष,कुलदीप पुत्र वकील सिंह निवासी मढेला उम्र 38 वर्ष,शिरोमन पुत्र रघुनाथ निवासी मढेला उम्र 65 वर्ष,चालक कल्लू पुत्र रामवरन सिंह यादव निवासी अंतियनपुरा, परिचालक विकास राजावत पुत्र जयकिशोर राजावत निवासी मेंहदा जिला भिण्ड है। घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि बारातियों से भरी बस में करीब 40 लोग सवार थे।

Jalaun Accident 6

तेज रफ्तार व असन्तुलन के कारण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 5 लोंगो की मौत हुई है और एक दर्जन से अधिक घायल हुए है।

Jalaun Accident 7

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस किस वाहन से टकराई है।

Jalaun Accident 8

इसकी जाँच की जा रही है जो भी तथ्य जांच में आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

Jalaun Accident 9

सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचें।

Jalaun Accident 10

 

 

संबंधित समाचार