लखनऊ: बाजारखाला स्थित झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की नहीं है खबर
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग लगने का एक मामला सामने आया है। भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गयी हैं जिसके चलते स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि राजधानी लखनऊ में बाजारखाला के रामनगर धोबी घाट स्थित झुग्गी झोपड़ियों में आज सुबह आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के दौरान किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। वहीं यह आग ऐशबाग चौकी क्षेत्र स्थित जुग्गी झोपड़ी में लगी थी। हालाँकि खाली पड़ी झुग्गी झोपड़ियों के चलते किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।
ये भी पढ़ें:- मुझ पर लग रहे हैं फर्जी आरोप, सुप्रीम कोर्ट जो फैसला देगा मंजूर है : बृजभूषण शरण सिंह
