एक नेता की हठधर्मी से स्वार-टांडा को बार-बार झेलना पड़ रहा विधानसभा का चुनाव: भूपेंद्र
प्रदेश में अपना दल एस तीसरे नंबर की पार्टी : अनुप्रिया
स्वार, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिले के एक नेता की हठधर्मी की वजह से स्वार-टांडा की जनता को बार-बार विधानसभा का चुनाव झेलना पड़ रहा है। इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आएं औरभाजपा अपना दल एस गठबंधन विधानसभा प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को भारी मतों से जिताकर मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें। तब स्वार टांडा चहुंमुखी विकास होगा।
भाजपा के शासन में जाति मजहब से हटकर सबका विकास हो रहा है। जबकि अपना दस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुप्रिया पटेल ने दावा कि उनकी पार्टी प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अपना दल एस की केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बिजारखाता में भाजपा,अपना दल एस गठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश और प्रदेश में बिना पक्षपात के विकास करा रही है। भाजपा सरकार में दंगे व अराजकता फैलाने वाले लोग खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
छह साल तक स्वार टांडा में कोई विकास कार्य नहीं हो सका। यहां की जनता ने ऐसे लोगों को विधायक बनाया जो अपना ही विकास करते रहे। केंद्र में मोदी और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार है। भाजपा की पहचान विकास है और विकास मे कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी। इसलिए गठबंधन प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी के जीतने से स्वार-टांडा का चहुंमुखी विकास होगा।
उन्होंने स्वार- टांडा की जनता से विकास के नाम पर विधानसभा प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी भारी मतों से जिताने की अपील की। केंन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपना दल एस तीसरे नंबर की पार्टी है। आज प्रदेश में गुंडों व माफिया की खैर नहीं है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। बिना भेदभाव के विकास कराया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी सभी वर्गो के लोगों मिल रहा है।
उन्होंने गठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी शफीक अहमद को भारी मतों से जिताने की अपील की। कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर व राज्य मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि एक प्रत्याशी के हारने या जीतने से भाजपा सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इसलिए कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। स्वार टांडा के विकास के लिए गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसभा को सांसद घनश्याम सिंह लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना हनी, विधायक राजीव तरारा, आदि ने संबोधित करते हुए गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व मंत्री जयकुमार जेके, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन दीपक कुमार नागर, पूर्व विधायक अली यूसुफ अली, हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां,प्रमोद अहूजा,मोहनलाल सैनी,हरिओम मौर्य,अतर सिंह, महेश मौर्य, सोरभ गुप्ता, मंजू दिलेर, अमृता रंधावा खन्ना, राजीव सिसोदिया, रागिब अंसारी आदि मौजूद रहे।
