UP Nikay Chunav: Auraiya में अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- भाजपा सरकार रही, तो वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव औरैया पहुंचें।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव औरैया पहुंचें। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रही, तो वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा
औरैया, अमृत विचार। कस्बा के कलेक्ट्री रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान देने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने छोटे चुनाव में भी भाजपा पार्टी द्वारा हेलीकॉप्टर उतारे जा रहे हैं। जबकि जनता ने साफ सफाई करने का मन बना लिया है। कहा कि अगर उनकी सरकार बनी रही तो वोट देने का अधिकार भी हमसे छीन लिया जाएगा।
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कलेक्ट्री रोड पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विपिन गुप्ता को जिताने की अपील की और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष थे। वहीं, डेंगू की बीमारी ज्यादा फैली है। अन्य जगह बीमारियां नहीं फैली कस्बा को साफ स्वच्छ रखने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दें सरकार दावा करती है।
100 में 10 ही बेरोजगार है, जबकि लोग रोजगार के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने इन सबके लिए भी भाजपा को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है समोसा खाने से पहले लोगों को सोचने पड़ रहा है। महंगाई वह बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ रही है । सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं मां बेटियों को जिंदा जला दिया गया उन पर अत्याचार हो रहे हैं।
कहा कि सूबे में जंगलराज राज बना हुआ है। बेरोजगार रोजगार मांगते हैं तो उन्हें तमंचा दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव से ही भाजपा रुपी कचरे को बाहर करें और आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को जड़ से समाप्त करने का कार्य करें। इस दौरान दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री राम बाबू यादव, श्याम बाबू यादव, ब्रह्मानंद गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
