लोहिया संस्थान : 1500 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस का इंतजार, जानिये क्या कहते हैं अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत करीब 1500 कर्मचारियों को बोनस का इंतजार लंबे समय से है। होली पर  बोनस के नाम पर प्रति कर्मचारी करीब सात हजार रूपये दिये जाने की बात सामने आई थी, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को बोनस नहीं मिल पाया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो जल्द ही कर्मचारियों को बोनस का पैसा दे दिया जायेगा।

दरअसल, ऐसा पहली बार हो रहा है जब लोहिया संस्थान के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस देने की बात सामने आई है। इससे पहले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाता था। बताया जा रहा है कि इस बार जब आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए टेंडर हुआ, उसी दौरान आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों को बोनस देने की बात भी सामने आई थी। इस बार होली के त्योहार पर कर्मचारी बोनस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मायूसी ही उनके हाथ लगी।

ह्यूमन रिसोर्स इंचार्ज डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी से कर्मचारियों की लिस्ट मांगी गई थी। जो लिस्ट एजेंसी की तरफ से उपलब्ध कराई गई वह अपूर्ण थी। जिसके बाद सही लिस्ट एजेंसी से दोबारा मंगाई गई। करीब एक सप्ताह पूर्व बोनस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही कर्मचारियों को पैसा भी मिल जायेगा। 

यह भी पढ़ें : बड़ा मंगल : भंडारे के आयोजन पर थाने पर देनी होगी सूचना, अनुमित लेने की बाध्यता खत्म

संबंधित समाचार