Kannauj News : घर के सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला अधेड़ का शव, लोग बोले- नशे में गिरने से हादसा होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में घर के सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला अधेड़ का शव।

कन्नौज में घर के सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला अधेड़ का शव। इलाके के लोगों का कहना है कि नशे में गिरने से हादसा होने की आशंका।

कन्नौज, अमृत विचार। छिबरामऊ थानाक्षेत्र के मोहल्ला सैयदवाड़ा स्थित एक घर में बने सेप्टिक टैंक में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खबर फैलते ही लोगों तथा परिजनों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों व परिवार के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई।

नगर के मोहल्ला विरतिया सैयदवाड़ा निवासी 55 वर्षीय अशोक शाक्य पुत्र ललतू शाक्य अपने घर में अकेला रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर में बने सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पड़ोस में रहने वाले परिवार के कमलेश पुत्र रामभरोसे ने बताया कि अशोक रिश्ते में उसके चाचा लगता था। शुक्रवार की शाम उससे मुलाकात हुई थी। तबसे वह नजर नहीं आया।

वहीं पड़ोस की रहने वाली रामा देवी पत्नी जोकी लाल ने बताया कि वह अपनी पुत्री की लगुन की दावत देने के लिए अशोक के घर गई थी। दरवाजा खुला देख अंदर पहुंची तो अशोक को सेप्टिक टैंक में मृत पड़ा देख चिल्ला पड़ी। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

लोगों का कहना है कि टैंक पर लेंटर की जगह लकड़ी के तख्ते पड़े थे और अशोक शराब का आदी था। हो सकता है शुक्रवार की शाम अशोक ज्यादा नशे में हो गया हो और टैंक में गिर कर मौत हो गई हो। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया।

संबंधित समाचार