बस्ती: बृजभूषण शरण के खिलाफ भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन, उठाई गिरफ्तारी की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। भारत मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला खिलाड़ियों को त्वरित न्याय के साथ भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बाबत सोमवार को जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

आरके आरतियन ने बताया कि सूचना देने के बावजूद ज्ञापन नहीं लिया जा रहा था, लम्बे विवाद के बाद किसी तरह से प्रशासनिक अधिकारी ने ज्ञापन लिया। लोकतंत्र में यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने के बाद आरके आरतियन ने कहा कि ओलम्पिक और एशियन पदक जीतने वाली बेटियां न्याय की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से धरने पर हैं, लेकिन बेटी बचाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तक चुप हैं। आरोपी बृजभूषण शरण सिंह पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद खुले आम घूमने के साथ ही धमकियां दे रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ठाकुर प्रेम कुमार नन्दबंशी, राम सुमेर यादव, ओंकार शर्मा, चन्द्र प्रकाश गौतम आदि शामिल रहे।


ये भी पढ़ें -  अयोध्या: कवरजा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विश्राम स्थल, सरकार ने दी आर्थिक सहायता   

संबंधित समाचार